राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मित्र काल की कहानीः 76 प्रतिशत एमएसएमई को कोई मुनाफ़ा नहीं, 72 प्रतिशत की आमदनी स्थिर रही, घटी, या ख़त्म. 62 प्रतिशत को बजट से सिर्फ़ निराशा मिली.’’
माणिक सरकार ने कहा कि कुछ जगहों पर मतदाओं को वोटिंग से रोका गया, वे सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं और चुनाव आयोग से गुहार लगा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया तो वे दूसरों को वोट नहीं डालने देंगे. यह सकारात्मक संकेत है.
विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अब्दुल्ला आजम को 15 साल पुराने एक मामले में मुरादाबाद की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया है.
पार्टी के चुनावी संकल्पों को बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य, जो संस्कृति और परंपरा में समृद्ध है, उसकी क्षमता का आज तक उपयुक्त उपयोग नहीं किया गया है.
अमेरिका ने कहा कि वह दिल्ली में बीबीसी के ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा किए जा रहे ‘सर्वे ऑपरेशन’ से अवगत है, लेकिन वह कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं.
राज्यपाल ने अपने पत्र में बायोटेक्नोलॉजिस्ट गोसाल की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कुलपति के रूप में नियुक्ति और प्रिंसिपल्स की सिंगापुर यात्रा का मामला उजागर किया है, जिस पर पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है.
कानपुर देहात जिले में रूरा थानाक्षेत्र के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी.
त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले प्रचार के अंतिम दिन, तिपरा मोथा के देबबर्मा ने कहा कि वह ग्रेटर तिप्रालैंड की मांग के संवैधानिक समाधान को अंतिम रूप देने तक 'यहीं' रहेंगे.
प्रतिमा भौमिक गुरुवार को होने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर धनपुर से अपनी किस्मत आज़मा रही हैं. यह पिछले दो दशकों से पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार की सीट रही है. 2018 में उन्हें हराने वाले मणिक इस बार मैदान में नहीं उतरेंगे.
क्या किसी ने सच में यह जांचा कि चर्च जाने के बावजूद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ बनाए रखे थे या नहीं? यह पता नहीं है, क्योंकि इसके लिए किसी व्यक्ति की निजी ज़िंदगी में और गहरी जांच करनी पड़ती, और कोई भी राज्य इतने लोगों की निजी ज़िंदगी में इतना अंदर तक नहीं जा सकता.