बीजेपी 2024 के चुनाव से पहले पसमांदा को लामबंद करने की तैयारी में जुटी है. 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी वाले 60 निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान कर, स्नेह सम्मेलनों और व्यक्तिगत बैठकों के ज़रिए पहुंच बनाने की योजना है.
राज्यसभा में भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीमों को ऑस्कर जीतने पर बधाई देने के लिए जैसे जया बच्चन सीट से उठीं हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद सांसद नाराज हो गईं.
भाजपा देश भर में विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार दे रही है, और उसे उम्मीद है कि वे ‘इंफ्लूएंसर’ साबित होंगी और पार्टी को ‘और अधिक आक्रामक ढंग से महिला मतदाता वर्ग के साथ जोड़ने’ में मदद करेंगी.
भारी हंगामे के बीच सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का 1.18 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया.
घी से बने मोहनथाल को तेल से बनने वाली चिक्की से बदलने के निर्णय की राजनीतिक दलों और पुजारियों ने निंदा की है. चिक्की बनाने का ठेका देने में घूस लेने के भी आरोप हैं.
फिल्म निर्माता ने एक इवेंट में बंगाल में कई 'मिनी कश्मीर' होने का दावा किया था. बीजेपी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ राजनीतिक हिंसा को कथित रूप से जारी रखने के लिए टीएमसी पर निशाना साधा.
राजनीतिक टिप्पणीकारों का मानना है कि पदयात्राएं नेताओं की लोकप्रियता तो बढ़ा सकती हैं, लेकिन जनता, खासकर वर्तमान पीढ़ी को लुभाने के लिए ये हथकंडे अब पुराने पड़ चुके हैं.
क्या किसी ने सच में यह जांचा कि चर्च जाने के बावजूद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ बनाए रखे थे या नहीं? यह पता नहीं है, क्योंकि इसके लिए किसी व्यक्ति की निजी ज़िंदगी में और गहरी जांच करनी पड़ती, और कोई भी राज्य इतने लोगों की निजी ज़िंदगी में इतना अंदर तक नहीं जा सकता.