कर्मचारियों के भत्ते को बढ़ाते हुए शिवराज ने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं.
सिंह ने जातीय झड़पों और अधिकारियों की निष्क्रियता को लेकर दिप्रिंट से बातचीत की और उम्मीद जताई कि अगर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारें निर्णायक रूप से कार्रवाई करें तो शांति कायम हो सकती है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमें राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए तेजी से आगे बढ़ना होगा. सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए अधिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करना होगा.
सर्वदलीय बैठक पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह ऐसे समय में बुलाई जा रही है जब पीएम मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं, जिससे पता चलता है कि यह बैठक उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है.
2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में विपक्षी नेताओं की एक बैठक आज पटना में शुरू हुई.
राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड बीजेपी का आखिरी बड़ा एजेंडा है जो अबतक अधूरा है. बीजेपी ने वोटर्स को दशकों पहले इसका वादा किया गया था.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि अगर पार्टी बिहार में जीतती है तो वे पूरे देश में जीत हासिल कर सकते हैं.
विपक्षी दलों की बैठक के लिए अधिकतर विपक्षी पार्टियों के नेता पटना पहुंच चुके हैं. आज मुख्यमंत्री आवास में बैठक होगी जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी.
बैठक में शामिल होने कई विपक्षी नेता पटना पहुंच चुके हैं. आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचेंगे. बैठक दिन के 11 बजे से सीएम आवास में होगी.