राज्य के 22 जिलों में करीब 339 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. राज्य में करीब 74,000 सीट पर पंचायत चुनाव हुए थे. सबसे अधिक 28 मतगणना केंद्र दक्षिण 24 परगना जिले में है, जबकि सबसे कम चार मतगणना केंद्र कालिम्पोंग में हैं.
आप हरियाणा प्रमुख का कहना है कि पार्टी ने बड़े स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार कर लिया है, उन्होंने कहा कि जीतने पर दिल्लीवासियों को मुफ्त दी जाने वाली '7 सेवाएं और सुविधाएं' हरियाणा में भी दी जाएंगीं.
दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है और उन्हें सजा भी दी जा सकती है.
संबित पात्रा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी इस पूरी व्यवस्था की, बंगाल में जिस प्रकार से लोगों की हत्या हो रही है, जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या हो रही है उसकी निंदा करती है.
शिवसेना और भाजपा नेताओं को कैबिनेट पदों से ज्यादा उम्मीदें हैं, और यह कवायद 17 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले पूरे किए जाने की उम्मीद है.
सभी मतगणना केंद्रों पर राज्य पुलिस तथा केंद्रीय बलों के सशस्त्र कर्मी तैनात हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 लागू की गयी है.
जिस तरीके से देशभर में आदिवासी राजनीति को बीजेपी ने नया उभार देने की कोशिश की है, उसमें इस आदिवासी बहुल राज्य में ट्राइबल ही उसकी नैया पार करा सकता है. बाबूलाल मरांडी बीजेपी की सबसे बड़ी जरूरत हैं.
मानसून सत्र से पहले महागठबंधन के नेताओं की बैठक में नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह को जमकर फटकार लगाई. नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि सुनील सिंह बीजेपी से चुनाव लड़ना चाहते हैं.