याचिका में कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणापत्र को 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) के तहत रिश्वतखोरी और अनुचित प्रभाव के समान भ्रष्ट आचरण' कहा गया है. इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने पांच गारंटियों का वादा किया गया था.
किसानों और आदिवासियों की बड़ी आबादी वाले इस अंचल में विधानसभा की 66 सीटें हैं और 2018 के पिछले चुनावों के दौरान बीजेपी को इस क्षेत्र में कांग्रेस के हाथों बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था.
गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोप से बरी हुए कांडा ने अपनी हरियाणा लोकहित पार्टी का विस्तार करने की योजना बनाई है, जो अभी एनडीए का हिस्सा है. बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि उनका बीजेपी से साथ जुड़ने पर स्वागत है.
विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को मणिपुर जाएगा. मुद्दे पर पीएम के बयान की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा कि मणिपुर से आने वाले शरणार्थियों का प्रभाव उनके राज्य पर भी पड़ा है. साथ ही सीएम ज़ोरमथांगा ने 'मिज़ो क्षेत्र के एकीकरण की वकालत’ की.
पार्टी के रणनीतिकारों ने शाह को सूचित किया कि अगर भाजपा कांग्रेस को हराना चाहती है तो छत्तीसगढ़ चुनाव अभियान में स्थानीय नेताओं को सबसे आगे रखना ही बेहतर फैसला होगा.
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मनसे के राज ठाकरे से कोई बातचीत नहीं हुई है और पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी को ‘समझदार’ बताते हुए उनकी तारीफ भी की.