2015 के ड्रग मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए खैरा पंजाब में आप सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं, लेकिन अतीत में उनकी वर्तमान पार्टी कांग्रेस के साथ भी उनके मतभेद रहे हैं.
चुनावी राज्यों के कई दिग्गज विधायक अपने लिए दावा पेश करने के लिए मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए तैयार 75 वर्षीय जगन्नाथ रघुवंशी और 'शारीरिक रूप से फिट' मोदी का उदाहरण दे रहे हैं.
एनसीपी विधायक रोहित पवार चीनी, चावल, इथेनॉल के निर्यातक और घरेलू आपूर्तिकर्ता बारामती एग्रो के सीईओ हैं. महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कथित तौर पर उनकी एक इकाई को बंद करने का नोटिस दिया है.
कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, "दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की. ये कमाल के कलाकार हैं- मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर!"