बिहार की नीतीश सरकार ने विधानसभा में जातिगत सर्वे का शैक्षिक-आर्थिक रिपोर्ट आज जारी कर दिया. इसमें सभी जातियों की आर्थिक, शैक्षिक स्थिति के बारे में बताया गया है.
2018 के विधानसभा चुनावों में, मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 37.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कर 10 साल पुरानी कांग्रेस सरकार को हराकर सत्ता में आई थी.
एक्टिविस्ट मनोज जारांगे पाटिल ने मराठों को आरक्षण देने के लिए शिंदे सरकार को 2 जनवरी तक का समय दिया है. कोटा का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में अटके होने के कारण, समुदाय को कुनबी स्थिति के माध्यम से तत्काल लाभ की उम्मीद है.
संदिग्ध माओवादियों ने नारायणपुर में भाजपा उपाध्यक्ष की उस समय चाकू मारकर हत्या कर दी, जब वह इस महीने होने वाले चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे. चुनावी मौसम में सभी पार्टियों के नेता माओवादियों के निशाने पर हैं.
17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP के लिए प्रचार करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरेंद्र सिंह तोमर के साथ प्रतिद्वंद्विता की अफवाह को खारिज किया और कहा, कांग्रेस उन्हें विश्वासघाती कह सकती है, लेकिन भाजपा उनका परिवार है.
यह निष्कासन भाजपा की पंजाब इकाई के सदस्यों के कड़े विरोध के बाद किया गया है. दायमा ने पहले राजस्थान में यह कहने के लिए माफी मांगी थी कि कांग्रेस की जीत से मस्जिदों और गुरुद्वारों की संख्या बढ़ जाएगी.
बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान के अप्रैल में भारत आने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पद संभालने के बाद ये दोनों देशों के बीच पहला बड़ा हाई-लेवल संपर्क होगा.