1937 के प्रांतीय चुनावों तक पटेल कांग्रेस में एक बड़ी ताक़त बन चुके थे. वो पार्टी फंड्स एकत्र करते थे, उम्मीदवारों का चयन कर थे और नेहरू की अपील के पीछे एक ठोस पार्टी मशीन साबित हुए.
चीन की सरकार ने वीचैट, वाइबो, दौयिन, कुएशाऔ सरीखे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को निर्देश दिया है कि वे ‘वित्तीय खबरों को अवैध रूप से जारी करने’ पर रोक लगाएं.
अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण 1990 के बाद से जम्मू-कश्मीर में शहीद जवानों में से 70% को बचा सकते थे. पीपीई के बड़े पैमाने पर उत्पादन की तात्कालिक जरूरत को इससे बेहतर ढंग से और किसी भी तरह नहीं बताया जा सकता है.
यह मामला ऑल इंडिया और क्लास वन सेवा के कुछ अफसरों में नाम कमाने या ‘स्टार’ बनने के जुनून की ही एक मिसाल है, जबकि कई ऐसे अफसर भी हैं जो गुमनाम रहते हुए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं.
किसी का शिड्यूल्ड कास्ट का दर्जा सिर्फ इसलिए छीन लेना कि उसने अपना धर्म बदल लिया है, दरअसल उस व्यक्ति की धर्म बदलने की संवैधानिक स्वतंत्रता का निषेध है.
सच्चिदा जी ने समाजवाद का जो संस्करण तैयार किया है उसमें विकेंद्रित लोकतंत्र, परिवेश के अनुकूल प्रौद्योगिकी, गैर-उपभोक्तावादी जीवन-शैली, पर्यावरणीय टिकाऊपन और पूंजी के ऊपर श्रम बल की प्रधानता के लिए जगह है.
मेरा अपना अनुमान है कि इस सब के बाद आर्यन खान एक मजबूत आदमी के रूप में बाहर निकलेंगे. किंग खान भी अपना ताज - और अपने बेशुमार विज्ञापन - बरकरार रखेंगे. इस दीपावली पर भी दीये 'मन्नत' को रोशन कर रहे होंगे.