दो समाधान दिमाग में आते हैं: सरकार को अधिकारियों के लिए कार्यकाल और अवधि तय करनी चाहिए और उच्च पदों के लिए पैनल को गैर-विवेकाधीन, मैट्रिक्स-आधारित और पारदर्शी बनाना चाहिए.
नवाज़ शरीफ पर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की पैनी नज़र रहेगी, जो सभी दलों से बातचीत कर रहे हैं और अगर शरीफ की बात नहीं बनी तो किसी और को सत्ता में लाने का विकल्प उनके पास रह सकता है.
गुजरात में जो हो रहा है वह, उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश में जो हो रहा है उससे ज्यादा बुरा नहीं है. जो अब पूरे देश में देखने को मिल रहा है उसके लिए अकेले गुजरात को दोष क्यों दिया जाए?
चीन में विनिर्माण में लगातार 5वें महीने गिरावट आई है, जिससे अधिकारियों को उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा देने के लिए कर राहतों और प्रोत्साहनों की एक सीरीज की घोषणा करनी पड़ी है.
ताहिर-उल-कादरी और जाकिर नाइक जैसे इस्लामिस्ट पॉप प्रचारकों ने इस विज्ञान-विरोधी रुख को लोकप्रिय बनाया - जो काफी हद तक छद्म वैज्ञानिक तर्कों पर निर्भर था - और इसे जन संस्कृति में शामिल करने में मदद की.
बुजुर्गों में स्किन संबंधी समस्या का कारण दवाओं की साइड इफेक्ट, उम्र से जुड़ी दिक्कतें और खराब जीवनशैली आदि है. वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के लिए किसी अच्छे त्वचा विशेषज्ञ से जरूर मिलें.
आक्रामक और अपवर्जी हिंदू बहुमत की राजनीति अपने स्वभाव में बहुसंख्यकवादी और लोकतंत्र के उलट है. वहीं, वंचित बहुजन की राजनीति दरअसल गरिमा के खोज की राजनीति है और लोकतंत्र को साकार करने के उद्यम का ज़रूरी हिस्सा है.
ओलंपिक खेलों की मेजबानी सस्ता सौदा नहीं है लेकिन भारत की ग्रीस वाली हालत नहीं हो सकती जिसे ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए कर्ज लेना पड़ा और चार साल बाद वित्तीय संकट झेलना पड़ा.
खेल के मैदान में धार्मिक नारों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन सभी प्रतिस्पर्द्धी खेलों के साथ जुनून जुड़ा ही होता है इसलिए दर्शकों, खासकर भारत-पाकिस्तान अगर एक-दूसरे के यहां खेल रहे हों तब उनके दर्शकों से तटस्थ रहने की उम्मीद रखना तो सपने देखने जैसा ही है
गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के आह्वान के बारे में जानने पर, मेरी तत्काल प्रतिक्रिया हैरानी भरी थी.
बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान के अप्रैल में भारत आने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पद संभालने के बाद ये दोनों देशों के बीच पहला बड़ा हाई-लेवल संपर्क होगा.