केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 302 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,12,924 हो गई.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक निजी कंपनी के साथ एक क़रार पर दस्तख़त किए हैं, जिसके तहत एक AI-आधारित उपकरण तैयार किया जाएगा, जो मीडिया ख़बरों को स्कैन करके, बीमारियों के प्रकोप पर नज़र रखेगा.
लॉन्ग कोविड के थकान जैसे लक्षणों का संबंध संक्रमण की गंभीरता से जोड़ा जाता है, लेकिन टिन्निटस–कानों में लगातार गूंज- उन लोगों को भी सता रही है जिन्हें पहली और दूसरी लहर में हल्की बीमारी थी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 49 दिन के बाद देश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर दो लाख से कम रह गई है.
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग कहता है कि पंजीकृत आईएसएम चिकित्सकों को बदनाम करना, उन कानूनों का उल्लंघन है जो डॉक्टरी करने के अधिकार की रक्षा करते हैं.
मंत्रालय ने आगे कहा, पिछले 24 घंटों में 60,298 मरीज ठीक हुए हैं और महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 4,20,37,536 है. भारत का ठीक होने की दर 98.21 प्रतिशत है.