मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है.
InspectIR कोविड-19 ब्रेथलाइज़र टेस्ट सार्स-कोव-2 से संक्रमित सांस के नमूनों में केमिकल कंपाउण्ड्स का पता लगा लेता है. इस टेस्ट को करने के लिए प्रशिक्षित संचालकों की ज़रूरत होती है.
शिक्षा मंत्री सिसोदिया का यह बयान स्कूली बच्चों और अध्यापकों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आया है. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए डीडीएमए की 20 अप्रैल को एक बैठक बुलाई गई है.
एनएफएचएस-5 से पता चलता है कि 3 में से 2 भारतीय मांस खाते हैं लेकिन डेटा खानपान संबंधी आदतों में क्षेत्र के आधार पर और पुरुषों व महिलाओं के बीच काफी भिन्नता दिखाता है. आखिरकार, पोषण के लिए सबसे अच्छा क्या है?
कोविड वैक्सीन की तीसरी ख़ुराक केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नियमित प्रक्रियाओं को पटरी पर लाने की आवश्यकता है, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर सरकारी अस्पतालों को इसमे लाया जा सकता है.
पीएम मोदी भुज में के के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा, भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं.
पिछले दो साल में परिवार के एक या अधिक सदस्यों के संक्रमित होने वाले परिवारों में 74 प्रतिशत ने कहा कि वे सामाजिक संपर्क न्यूनतम कर, मास्क लगा और सामाजिक दूरी का पालन कर इस स्थिति से बच सकते थे.