हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सिन की खरीद को निलंबित करने का फैसला किया है, और भारत भी कोविड की मृत्यु दर के अनुमानों को लेकर इस वैश्विक स्वास्थ्य संस्था के साथ खुले तौर पर संघर्षरत है.
दिल्ली में सोमवार को 512 कोविड केस दर्ज किए गए, जो रविवार की तुलना में 12% अधिक है. नए मामले 20 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा हैं. दिल्ली में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1,518 है, जो 3 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है.
पिछले चार दिनों से यूपी में लगातार कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रहा है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने एनसीआर में आने वाले जिलों को पहले ही अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए हैं.
महामारी की शुरुआत के बाद से देश में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,25,10,773 है. रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर रहा है. कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,965 हो गई.
मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है.
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने वैश्विक सप्लाई चेन को बाधित कर दिया है और व्यापार, लॉजिस्टिक्स और इनपुट फ्लो के सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण इसका असर पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है.