आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.98 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.76 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,25,44,689 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है.
US कंपनी नोवावैक्स द्वारा विकसित और भारत में सीरम संस्थान द्वारा निर्मित कोवोवैक्स एक प्रोटीन-आधारित वैक्सीन है, जो सार्स-कोव-2 स्ट्रेन से तैयार किया गया है.
यह फैसला टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के एक पूर्व सदस्य द्वारा दायर याचिका पर आया है. उन्होंने कोविड वैक्सीन परीक्षण से जुड़े डेटा का खुलासा करने और 'वैक्सीन मैंडेट्स' पर रोक लगाए जाने की मांग की थी.
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि कुछ राज्य सरकारों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले लोगों की पहुंच को प्रतिबंधित करने वाले कदम सही नहीं, उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए.
इन्साकोग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में इस बात का खुलासा किया कि है इस साल जनवरी के बाद से भारत में जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सभी कोविड -19 नमूनों में से लगभग आधे की पहचान ओमिक्रॉन के रूप में की गई है.
भारत में हाल-फिलहाल में STIs पर किसी भी तरह का एपिडेमियोलॉजिकल डेटा इकट्ठा नहीं किया गया है. ऐसे में आज भी आईसीएमआर के द्वारा किए गए 2002-03 के 6% इन्फेक्शन की दर वाले अनुमानित डेटा का ही हवाला दिया जाता है.