scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी, निचले इलाके में हुई बूंदाबांदी

उत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी, निचले इलाके में हुई बूंदाबांदी

Text Size:

देहरादून, 19 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई जबकि निचले व मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बदरीनाथ व केदारनाथ में बर्फबारी हुई जबकि नंदा देवी, फूलों की घाटी, त्रिशूल और अन्य ऊपरी इलाकों में तड़के से ही भारी बर्फबारी हो रही है।

उन्होंने बताया कि कई निचले इलाकों में भी बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, हर्षिल, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि जिले के अनेक स्थानों पर भी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आयी ।

अधिकारियों ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी की उंची पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि राजधानी देहरादून में भी रूक-रूक कर हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक लौट आयी।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments