scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशराजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति को मंजूरी

राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति को मंजूरी

Text Size:

जयपुर, 10 मार्च (भाषा) राजस्थान सरकार ने कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य सरकार कृषि उपज मण्डियों में आधारभूत सुविधाएं सुदृ़ढ़ करने दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मण्डी विकास से संबंधित भूमि अर्जन की प्रक्रिया पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति को मंजूरी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस नीति से मण्डी समितियों के परिसर में आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ बनाने के साथ ही कृषि उपज के विपणन की व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments