(फोटो के साथ रिपीट)
शिवमोगा, 27 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में सोमवार को कमल के आकार के टर्मिनल वाले शिवमोगा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया।
हवाई अड्डे के उद्घाटन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन के मौके पर हुआ।
नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे से शिवमोगा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से संपर्क और पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है।
यह मोदी का इस साल चुनावी राज्य कर्नाटक का पांचवां दौरा है, जहां मई से विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.