नोएडा, 11 मई (भाषा) थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार सुबह छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि आज सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 के ईलेक्ट्रोनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने नीचे छलांग लगा दी है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
भाषा सं
मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.