scorecardresearch
Wednesday, 15 July, 2026
होमदेशबागपत में हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बागपत में हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Text Size:

बागपत (उप्र), 15 जुलाई (भाषा) बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से कथित हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को ग्राम किशनपुर बिराल निवासी विनय (30) के गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली थी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ौत में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों की तहरीर पर रमाला थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि 14 और 15 जुलाई की दरम्यानी रात सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सूप नहर के पास मुख्य आरोपी ऋतिव उर्फ विशू, निवासी ग्राम किशनपुर बिराल को घेरने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments