तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई (भाषा) भारतीय विचार केंद्रम (बीवीके) ने बृहस्पतिवार को मांग की कि कॉजपा के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में भड़की हिंसा की सीबीआई जांच हो। संगठन का कहना है कि इस घटना की जांच दिल्ली पुलिस के दायरे से बाहर जाकर करने की जरूरत है।
बीवीके की स्थापना दिवंगत आरएसएस विचारक पी. परमेश्वरन ने की थी।
संगठन ने एक बयान में आरोप लगाया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों ने जबरन बैरिकेड पार किये, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं।
संगठन ने केंद्र सरकार से 20 जुलाई को हुई हिंसा की सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह किया और कहा कि केवल केंद्रीय एजेंसी ही इस घटना की प्रभावी ढंग से जांच कर सकती है।
भाषा शफीक रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.