scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशझारखंड: जादू-टोना करने के संदेह में 70 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या

झारखंड: जादू-टोना करने के संदेह में 70 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या

Text Size:

गढ़वा, पांच जुलाई (भाषा) झारखंड में गढ़वा जिले के खुरी गांव में ग्रामीणों ने इस संदेह में 70 वर्षीय एक महिला को पीट-पीट कर कथित तौर पर मार डाला कि वह जादू-टोना करती थी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना चिनियां पुलिस थाने के खुरी गांव में हुई। उसने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

महिला के परिवार ने इस मामले में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच लोग रविवार रात करीब साढ़े आठे बजे महिला को उसके घर से कम से कम 200 मीटर दूर घसीटकर लेकर गए और लाठियों से पीट-पीटकर उसे मार डाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जादू-टोना करने के संदेह में किसी व्यक्ति की हत्या कर देना राज्य में एक बड़ी सामाजिक बुराई है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, ऐसे मामलों में 2001 और 2020 के बीच कुल 590 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments