scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशआईटीएलएफ ने मणिपुर के चुराचांदपुर में अनिश्चितकाल बंद का आह्वान वापस लिया

आईटीएलएफ ने मणिपुर के चुराचांदपुर में अनिश्चितकाल बंद का आह्वान वापस लिया

Text Size:

चुराचांदपुर/इंफाल, 21 जून (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक आदिवासी संगठन ने शनिवार को अपना अनिश्चितकालीन बंद वापस ले लिया, जिसका आह्वान सुरक्षा बलों और अज्ञात हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी की जद में आने से एक बुजुर्ग कुकी महिला की मौत हो जाने के विरोध में किया गया था।

‘इंडीजीनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) ने बंद का आह्वान किया था।

बृहस्पतिवार शाम जिले के लांगचिंगमांबी और हेइचांगलोक गांवों में सुरक्षाकर्मियों और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी के दौरान होइखोल्हिंग हाओकिप नाम की कुकी महिला की गोली लगने के कारण मौत हो गई थी।

आईटीएलएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘घटना के बाद आदिवासी परंपरागत कानूनों के अनुसार, फोरम और जिला प्रशासन ने एक सौहार्दपूर्ण समाधान तलाशा।’’

संगठन ने कहा कि होइखोल्हिंग के शव को सेहकेन स्थित शहीद कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments