scorecardresearch
Thursday, 23 July, 2026
होमदेशअर्थजगतइन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या जून तिमाही में 532 घटकर 3.28 लाख हुई

इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या जून तिमाही में 532 घटकर 3.28 लाख हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तिमाही आधार पर 532 घटकर 3,28,062 रह गई। हालांकि, कंपनी ने इस दौरान 4,000 से अधिक नए स्नातकों की नियुक्ति की है।

बेंगलुरु स्थित कंपनी ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में कुल 20,000 कॉलेज स्नातकों की भर्ती करने की योजना पर काम कर रही है। यह संख्या पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के बराबर है।

इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष में हमारी योजना 20,000 कॉलेज स्नातकों को नियुक्त करने की है। पहली तिमाही में ही हम 4,000 से अधिक नियुक्तियां कर चुके हैं। इसके साथ ही हमें उत्पादकता में सुधार का लाभ भी मिलता रहेगा।’

कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 30 जून, 2026 तक घटकर 3,28,062 हो गई, जो मार्च, 2026 के अंत में 3,28,594 थी। इस तरह तिमाही आधार पर कर्मचारियों की संख्या में 532 की कमी आई।

हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी ने 4,274 कर्मचारी जोड़े हैं। वित्त 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या 3,23,788 थी।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments