scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशअर्थजगतवाहनों को कबाड़ में बदलने के लिए फोर्स मोटर्स ने रोस्मर्टा के साथ साझेदारी की

वाहनों को कबाड़ में बदलने के लिए फोर्स मोटर्स ने रोस्मर्टा के साथ साझेदारी की

Text Size:

मुंबई, 22 अक्टूबर (भाषा) पुणे स्थित फोर्स मोटर्स ने पुराने वाहनों को कबाड़ में बदलने के लिए रोस्मर्टा ऑटो रीसाइक्लिंग के साथ साझेदारी की है। बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी गई।

रोस्मर्टा ने कहा कि इस साझेदारी से फोर्स मोटर्स के ग्राहकों को उसकी सुविधा का लाभ मिलेगा और समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को हटाने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया उपलब्ध होगी।

इस साझेदारी के तहत पात्र वाहनों के लिए जरूरी दस्तावेजी कार्रवाई और कबाड़ बनाने की प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

बयान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित अधिकृत पंजीकृत वाहन कबाड़ सुविधा (आरवीएसएफ) रोस्मर्टा प्रदूषण नियंत्रण, वाहन खोलने और सामग्री पुनः प्राप्त करने की प्रक्रियाओं के जरिये समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों के पुनर्चक्रण के लिए पर्यावरण संबंधी मानकों के अनुरूप समाधान उपलब्ध कराती है।

रोस्मर्टा समूह के अध्यक्ष कार्तिक वी. नागपाल ने कहा, ‘‘फोर्स मोटर्स के साथ हमारी साझेदारी से उसके ग्राहकों को अधिकृत कबाड़ सुविधा तक पहुंचने का स्पष्ट रास्ता मिलेगा…’’

फोर्स मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रसन्न फिरोदिया ने कहा, ‘‘…रोस्मर्टा रीसाइक्लिंग के साथ साझेदारी के जरिये हमारा उद्देश्य ग्राहकों को उस समय अधिकृत और भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध कराना है…’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments