scorecardresearch
Monday, 4 May, 2026
होमदेशअर्थजगतवित्त मंत्रालय ने बैंकों से आरबीआई के 'म्यूल-हंटर’ एआई टूल को अपनाने को कहा

वित्त मंत्रालय ने बैंकों से आरबीआई के ‘म्यूल-हंटर’ एआई टूल को अपनाने को कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने बृहस्पतिवार को बैंकों से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विकसित ‘म्यूल-हंटर’ एआई टूल को जल्द से जल्द अपनाने को कहा।

नागराजू ने यह निर्देश कानून प्रवर्तन एजेंसियों, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।

बैठक में डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधियों द्वारा म्यूल खातों (अवैध लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) के बढ़ते इस्तेमाल की समीक्षा की गई।

वित्तीय सेवा विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बैठक में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को यह भी सलाह दी गई कि वे राज्य पुलिस अधिकारियों को बैंकों द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जागरूक करें और अधिक जन-जागरूकता अभियान चलाएं।

बैठक में हाल ही में हैदराबाद पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ पर भी चर्चा हुई और उससे मिले अनुभवों को साझा किया गया।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments