जयपुर, 26 नवंबर (भाषा) राजस्थान के शेखावाटी सहित अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और बीती रात फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार से कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इस समय राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। शेष अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
बुधवार रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 10 दिन मौसम सूखा रहने तथा तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने की पूरी संभावना है।
इसके अनुसार 27 से 30 नवंबर के दौरान शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर संभाग व कोटा संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तथा अजमेर व कोटा संभाग में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।
भाषा पृथ्वी
मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.