चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत आवेदन और नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर, 2026 कर दी है. इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.
इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को निर्देश जारी किए हैं.
निर्देशों के अनुसार, सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने लॉगिन आईडी के जरिए पोर्टल पर राज्य स्तर के सभी पुरस्कारों की जानकारी अपलोड करनी होगी. इनमें फ्लैगशिप पुरस्कार और राज्य पुरस्कार भी शामिल हैं. इसके साथ ही उन्हें अपनी सिफारिशें और टिप्पणियां भी देनी होंगी.
हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 से जुड़ी पूरी जानकारी मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है.