scorecardresearch
Sunday, 8 November, 2026
होमदेशमेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत पांच लोगों पर निजी प्रयोगशाला को अनुचित लाभ पहुंचाने का मामला दर्ज

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत पांच लोगों पर निजी प्रयोगशाला को अनुचित लाभ पहुंचाने का मामला दर्ज

Text Size:

अलप्पुझा (केरलम), आठ नवंबर (भाषा) सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने वंदनम स्थित अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ एक निजी प्रयोगशाला को कथित तौर पर अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इससे सरकार को करीब 3.26 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वीएसीबी ने पिछले महीने की गई प्रारंभिक जांच के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।

आरोपियों की पहचान कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. रामलाल, पूर्व लेखा अधिकारियों प्रसन्नन के सी, ससीधरन एम और मोहम्मद अंसार तथा पूर्व सचिव बीजू बी के रूप में हुई है।

वीएसीबी के अनुसार, आरोपियों ने जून 2017 से जुलाई 2023 के बीच कॉलेज में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए चेतना जनकीय लैब को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर आपराधिक साजिश रची।

भाषा रंजन गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments