scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशहरियाणा : भिवानी में अपराधियों के 37 ठिकानों पर छापेमारी

हरियाणा : भिवानी में अपराधियों के 37 ठिकानों पर छापेमारी

Text Size:

भिवानी (हरियाण), 15 अप्रैल (भाषा) हरियाणा पुलिस ने भिवानी जिले में कथित अपराधियों के 37 ठिकानों पर शनिवार को एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश आर्य के निर्देश पर गैंगस्टर व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले में संदिग्ध अपराधियों के 37 ठिकानों को चिह्नित कर वहां छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

सिंह ने बताया कि कुल 215 पुलिस कर्मी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले में मुख्य तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित गुर्गे दीपक उर्फ टीनू, भिवानी के सिवानी क्षेत्र में सक्रिय सोनू, भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र के सक्रिय रहे हंसराज उर्फ हंसा सहित इनके सहयोगियों व अन्य बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments