scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु: कलाक्षेत्र के पूर्व संकाय सदस्य पूर्व छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार

तमिलनाडु: कलाक्षेत्र के पूर्व संकाय सदस्य पूर्व छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार

Text Size:

चेन्नई, 24 अप्रैल (भाषा) चेन्नई में कलाक्षेत्र फाउंडेशन के पूर्व संकाय सदस्य को दो पूर्व छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान शीहजीत कृष्णा के रूप में हुई है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को बताया गया कि मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत दो महिलाओं की शिकायत पर प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें पाया कि 1995-2007 की अवधि के दौरान जब पीड़िताएं कलाक्षेत्र की छात्रा थीं तो कृष्णा ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

कृष्णा के खिलाफ नीलंकरई महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और एक निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद आरोपी को बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा खारी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments