राज्य विधानभवन के प्रभारी सचिव राजेंद्र भागवत ने बताया कि बीते कई दशकों से यह परंपरा चली आ रही है कि सबसे पहले शपथ मुख्यमंत्री लेते हैं और उनके बाद अन्य सदस्यों को शपथ दिलवायी जाती है.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी विधायकों की परेड को संबोधित करते हुए कहा कि हम केवल 162 नहीं, 162 से अधिक हैं. महाअघाड़ी की ही सरकार बनेगी और हम स्थिर सरकार देंगे.
करीमपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार मजूमदार के साथ नदिया जिले के फीपुलखोला इलाके में मतदान केंद्र में दाखिल होते समय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मारपीट की.