नए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 2010 में तत्कालीन हिमाचल के सीएम प्रेम कुमार धूमल से हारने के बाद दिल्ली आए थे. वह तब से पुराने मित्र- पीएम मोदी के समर्थन से आगे बढ़े हैं.
18 साल बाद बाबूलाल मरांडी अपने पुराने घर यानी बीजेपी में लौट रहे हैं. वहीं बाबूलाल जिन्होंने चुनाव से कुछ माह पहले बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा था कि 'उसे यहीं दफना देंगे. इस बार बीजेपी दफन हो जाएगी.’
गारंटी कार्ड में 11,000 बसों की बात है. आपको बता दें कि पिछले पांच सालों में केजरीवाल सरकार बसें ख़रीदने में बुरी तरह से असफल रही है जिससे राजधानी में बसों की संख्या काफ़ी कम है.
पी चिदंबरम ने कहा, हमारा उद्देश्य संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनपीआर) की गलत मंशा से लड़ना और उसके खिलाफ जनता के विचार को गति देना है.’
अखिलेश यादव ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और उनके साथियों के सपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि विरोध करने पर योगी सरकार ने इन लोगों पर न जाने कितने मुकदमे लाद दिए हैं.
मोदी मंत्रिमंडल के करीब 38 केंद्रीय मंत्री शनिवार 18 से 24 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर के 60 स्थानों का दौरा करेंगे. वे स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान विकास का संदेश भी फैलाएंगे.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की. भाजपा के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति से और चार महिलाएं हैं.