शिवसेना शुरू से ही मराठी के मुद्दे पर काम करती रही है. शिवसेना ने प्रखर हिंदुत्व के मुद्दे पर देशभर में जागरूकता के साथ बड़ा काम किया है और शिवसेना ने अपना भगवा रंग कभी नहीं छोड़ा है. और यह रंग ऐसा ही रहेगा.
पश्चिम बंगाल पुलिस प्रदर्शनों को संभालने में घबरा रही थी और डर रही थी कि कहीं प्रधानमंत्री के काफिले पर कोई हमला न हो जाए. सूत्रों ने कहा इसलिए उन्होंने जांच एजेंसियों को प्रधानमंत्री के लिए चॉपर का इस्तेमाल करने को कहा.
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 से पहले महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रावधान किया है जिसकी विपक्ष आलोचना कर रहा है.
2018 के अंतिम महीने में सत्ता से बेदखल होने के बाद लोकसभा चुनाव 2019 को छोड़कर, शायद ही ऐसा कोई समय आया हो जब नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया हो कि भाजपा कांग्रेस का मुकाबला करने में सक्षम है.
दार्जिलिंग में सीएए के खिलाफ चार किलोमीटर लंबे विरोध मार्च का नेतृत्व करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केन्द्र सरकार केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में सीएए को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है.