मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा का एक अल्पकालिक सत्र बुलाने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. एक बार विश्वासमत हासिल करने पर उनकी सरकार को छह माह के लिए अभयदान मिल जाएगा.
लगभग 100 विधायक, जो सभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक हैं, जयपुर के फेयरमाउंट होटल में ठहराए गए हैं क्योंकि कांग्रेस को डर है कि बीजेपी और बागी नेता सचिन पायलट उन्हें लुभा लेंगे.
अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि गजेंद्र सिंह शेखावत को या तो इस्तीफा देना चाहिए या उनको तुरंत प्रभाव से हटा देना चाहिए ताकि वो जांच में हस्तक्षेप न कर सकें.
संबित पात्रा ने कहा, 'हम कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या अधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई? अगर फोन टैपिंग की गई है तो क्या ये एक संवेदनशील और कानूनी मुद्दा नहीं है?