ममता के नंदीग्राम आंदोलन के पीछे परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ही थे, लेकिन पिछले 3-4 महीने से उन्होंने, एक भी कैबिनेट या प्रशासनिक बैठक में शिरकत नहीं की है.
‘बिहारी बाबू’ के नाम से जाने जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा पिछले साल अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी एवं पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा के रविशंकर प्रसाद से करारी शिकस्त पाई थी.
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि बागी विधायकों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त करना सपा की पुरानी परम्परा है और पूरा प्रदेश उसे देख रहा है.
मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के संकल्प में कहा गया है, ‘कोरोना की जंग हम साथ लड़ेंगे, प्रदेश के हर व्यक्ति को भाजपा सरकार मुफ्त वैक्सीन (टीका) उपलब्ध कराएगी.’
बिहार विधानसभा के पहले चरण के तहत मतदान कड़ी निगरानी और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न हुआ.