प्रसाद ने कहा, 'अलायंस में मुख्यमंत्री रह चुके लोग चीन से मदद लेकर 370 की बहाली की बात कह रहे हैं, ऐसे देश विरोधी गतिविधि वालों के साथ कांग्रेस भी शामिल हो रह है. सोनिया जी, राहुल जी अपनी स्थिति साफ करें.'
भाजपा बिहार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई.’
यूपी उपचुनावों में कांग्रेस छह सीटों पर लड़ी, लेकिन एक भी नहीं जीत पाई. उसके बाद एसपी नेता अखिलेश यादव ने बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावना को ख़ारिज कर दिया.
अभी तक राज्यसभा के पूर्व सदस्य मेरठ निवासी मुनकाद अली बसपा के प्रदेश अध्यक्ष थे. हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में बसपा का प्रदर्शन 2017 के मुकाबले कमजोर रहा है.
बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में शामिल दलों में भाजपा द्वारा सबसे अधिक 74 सीटें जीतने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जोर दिया था.
पार्टी सूत्रों ने कहा कि बेग ने पीडीपी संरक्षक महबूबा मुफ्ती को पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में बता दिया है. वह 1998 में पीडीपी की स्थापना के वक्त से पार्टी से जुड़े हुए हैं.
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.