बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने धुर विरोधी लालू प्रसाद पर किए गए हमलों का जवाब उनके बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा के अंदर दिया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को शुक्रवार को एक के बाद एक दो झटके लगे. ममता के बाद पार्टी में नंबर दो के नेता माने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने परिवहन मंत्रालय के साथ-साथ सभी सरकारी पदों से इस्तीफा दे दिया.
बुराड़ी में किसानों को प्रदर्शन किए जाने की केंद्र सरकार की मिली मंजूरी के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की बात माननी ही होगी और काला कानून वापस लेना होगा. ये तो बस शुरुआत है.
ईडी की यह कार्रवाई सरनाइक द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत की तीखी आलोचना किए जाने और रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के कुछ समय बाद ही हुई है.
बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं देख सकती हूं कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, एक एजेंडे के अनुसार... जो लोग देश के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा थे, उनकी अनदेखी की जा रही है.
घोषणापत्र में निजी क्षेत्र में रोजगार सुनिश्चित करने, उद्योगों के अनुकूल नीतियां लाने तथा जम्मू कश्मीर में स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन का वादा भी किया गया है.
सुशील मोदी के क़रीबी सूत्रों ने दिप्रिंट को बताया कि लालू बीजेपी के साथ वही करने की कोशिश कर रहे थे, जो बीजेपी ने कांग्रेस के साथ मध्य प्रदेश में किया और राजस्थान में भी करने की कोशिश की.
एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने बुधवार को भाजपा को अपने नेताओं मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज़ हुसैन के खिलाफ कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश करने की चुनौती दी.
राउत ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापों को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत की गयी कार्रवाई करार देते हुए कहा था वह ईडी को भाजपा के 120 नेताओं की सूची भेजेंगे और देखेंगे कि क्या केंद्रीय एजेंसी उन्हें जांच के लिए बुलाती है.
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.