बंगाल में चौथे चरण के लिए मतदान कल होगा. शनिवार को 44 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे. इस बीच शुक्रवार को टीएमसी और बीजेपी ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने कहा, 'आज मुंबई की चर्चा होती है...आजादी के पहले कराची और लाहौर की चर्चा होती थी...लेकिन हिंदुस्तान की प्रगति और अर्थव्यवस्था में कोलकाता की चर्चा बहुत याद करने के बाद की जाती है.'
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया है.
ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दीदी ने अल्पसंख्यक वोटरों से अपील की है कि एकजुट हो जाइए और टीएमसी के लिए वोट करिए, ये बताता है कि शायद उनके अल्पसंख्यक वोट भी धीरे-धीरे उनसे खिसक रहे हैं
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोरोनावायरस के टीके की खरीद एवं वितरण में राज्यों की भूमिका बढ़ाई जाए और टीके निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए.
पिछले कुछ हफ्तों में प्रियंका की चुनाव प्रचार शैली पर सभी की निगाहें रहीं. भले ही उनकी शैली काफी हद तक राहुल गांधी जैसी है लेकिन कुछ राजनीतिक विश्लेषकों ने दोनों में सूक्ष्म अंतर का उल्लेख किया.
बनर्जी ने जाति आधारित राजनीति के बीज बहुत पहले बो दिए थे, मटुआ कबीले को हिंदू शरणार्थियों में शामिल किया. अब बीजेपी ने उन्हें नागरिकता देने का वादा किया है. एससी / एसटी वोटों पर भी नजर रखी जा रही है.
हुगली जिले के बालागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल ‘अमित शाह द्वारा संचालित केंद्रीय गृह मंत्रालय’ के निर्देशों पर काम कर रहे हैं.
हावड़ा स्थित शालीमार स्टील कंपनी की मालकिन टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, मजदूरों का कहना है कि उन्होंने काम करना बंद कर दिया है क्योंकि उनका वेतन पिछले आठ महीनों से नहीं मिला है.
क्या किसी ने सच में यह जांचा कि चर्च जाने के बावजूद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ बनाए रखे थे या नहीं? यह पता नहीं है, क्योंकि इसके लिए किसी व्यक्ति की निजी ज़िंदगी में और गहरी जांच करनी पड़ती, और कोई भी राज्य इतने लोगों की निजी ज़िंदगी में इतना अंदर तक नहीं जा सकता.