बहुत से भाजपा नेताओं ने उन सूबों में जहां पार्टी सत्ता में है, अब सरकारी अधिकारियों पर दोष मढ़ना शुरू कर दिया है कि वो मरीज़ों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहे हैं.
असम और बिहार के कुछ हिस्सों में राजबंशियों को ओबीसी के तौर पर चिह्नित किया गया है, वहीं पश्चिम बंगाल में वे अनुसूचित जाति और मेघालय में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में आते हैं.
सिद्धू ने 13 मिनट का एक वीडियो डालकर पूछा है कि हाई कोर्ट की तरफ से पंजाब पुलिस की जांच को खारिज किए जाने के बाद 'निर्दोष लोगों को बलि का बकरा क्यों बनाया जा रहा है और मंत्रियों को क्यों बचाया' जा रहा है.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार की रात आठ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा और आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है.
प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ कोलकाता में ममता बनर्जी ने धरना शुरू कर दिया है. वो वहां अपने पसंदीदा कामों में से एक पेंटिंग कर रही हैं.
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ही राजनीतिक दलों को कड़ी चेतावनी दी थी, जिसमें कहा गया था कि कोविड-19 मानदंडों का पालन न किया गया तो रैलियों और बैठकों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि उम्र की बजाय जरूरत के हिसाब से टीकाकरण का विस्तार किया जाए और राज्यों में संक्रमण की स्थिति के मुताबिक टीके उपलब्ध कराये जाएं.
क्या किसी ने सच में यह जांचा कि चर्च जाने के बावजूद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ बनाए रखे थे या नहीं? यह पता नहीं है, क्योंकि इसके लिए किसी व्यक्ति की निजी ज़िंदगी में और गहरी जांच करनी पड़ती, और कोई भी राज्य इतने लोगों की निजी ज़िंदगी में इतना अंदर तक नहीं जा सकता.