ऐसी अटकलें थीं कि देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, लेकिन पार्टी के सदस्यों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों को लगता है कि वह महाराष्ट्र में भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.
कांग्रेस नेता ने सीएनजी के दाम में वृद्धि का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी, प्रधानमंत्री की बस, मित्रों को जवाबदारी!’
1995 और 2020 के बीच अपना खासा दबदबा रखने वाले बिहार भाजपा के नेताओं को लगातार अप्रासंगिक बनाया जा रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार में दो नेताओं को हटाया गया, जबकि एक को शामिल नहीं किया गया.
नौकरशाह एवं उद्यमी रहे 51 वर्षीय वैष्णव ने नये रेल एवं सूचना प्राद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. पदोन्नत कर सूचना प्रसारण मंत्री बनाये गए अनुराग ठाकुर ने भी अपना दायित्व संभाल लिया.
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘गैरजिम्मेदार’ हैं और बिना किसी वजह के आलोचना करते हैं.
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा, 'दिग्विजय सिंह देश तोड़ने वालों से तुलना करेंगे. देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति जिसके DNA में है वे हमेशा मोहन भागवत जैसी बात करेंगे.
कैबिनेट फेरबदल व विस्तार के बाद देर शाम विभागों के बंटवारे में हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय और अनुराग ठाकुर को सूचना प्रसारण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जबकि पीएम मोदी ने अपने पास साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय रखा है.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.