उमर का यह बयान कुछ विवाह घरों में सीआरपीएफ की तैनाती की खबरों के बाद आया. श्रीनगर में हाल में हुए आतंकी हमलों के चलते सुरक्षाबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.
वहीं दूसरी तरफ यादव पर दिये गए बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री शुक्ला की बर्खास्तगी व उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है.
सत्तारूढ़ जदयू ने पिछले हफ्ते उपचुनावों में तारापुर और कुशेश्वर अस्थान दोनों विधानसभा सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा. एनडीए नेताओं का कहना है कि लालू यादव का चुनाव अभियान वास्तव में उनके लिए मददगार ही साबित हुआ है.
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा नगरपालिका चुनाव में सभी 51 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, यह पहली बार है जब वह बंगाल के बाहर किसी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के मैदान में है.
पीएम मोदी ने उत्तराखंड से हो रहे पलायन को लेकर कहा कि पहाडों का पानी और जवानी दोनों उसके काम आएगा और पलायन रुकेगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जितनी उसकी ऊंचाई है उतनी ही ऊंचाई प्राप्त करेगा.
एक दिन के लिए गोवा पहुंचे राहुल गांधी स्थानीय लोगों से ज़्यादा जुड़े- वो मछुआरों से मिले, एक बाइक टैक्सी पर बैठे, और सड़क किनारे एक ढाबे पर खाना खाया- इस तरह उन्होंने एक आम गोवा वासी की दुनिया में क़दम रखने की कोशिश की.
कांग्रेस नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने ट्वीट किया है कि देश में 14 सीटों पर उपचुनाव हारते ही पेट्रोल और डीजल के रेट को क्रमशः ₹5 और ₹10 घटाना भी प्रधानमंत्री का दिवाली का तोहफा हो गया है? हे राम! हद है …'
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.