संवाददाता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे.
TPF, प्रद्योत देबबर्मा के नेतृत्व वाली TIPRA मोथा की पूर्व सहयोगी रही है. TPF की संस्थापक पताल कन्या जमातिया स्थानीय तौर पर एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं. उनका यह कदम 2023 के राज्य चुनावों में बीजेपी के लिए मददगार साबित हो सकता है.
शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे.
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा छापे और कार्रवाई को लेकर केंद्र पर हमला करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुर्पयोग कर रही है और कहा कि "मिसाइल दागे जा रहे हैं लेकिन हम अभी सुरक्षित हैं"
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.