माकन ने कहा कि कानून ये इजाज़त नहीं देता कि बिना नोटिस के किसी के घर को गिराया जाए. मेरे पास कोर्ट का 2019 का भी आदेश है जिसमें कहा गया है कि किसी को बिना नोटिस दिए उसका घर नहीं गिराया जा सकता है तो फिर कल यहां ऐसा क्यों हुआ?'
मोदी कई विकास परियोजनाएं शुरू करने के लिए फिलहाल गुजरात में हैं. लेकिन वो राज्य के कई धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, भले ही वो वर्चुअल हो.
बुधवार को ही जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर से की जा रही कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेगा.
राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी, मंदी निकट है. बिजली की कटौती से छोटे उद्योग खत्म हो जाएंगे जिससे और रोजगार जाएंगे. नफरत का बुलडोजर रोकिए, ऊर्जा संयंत्रों को शुरू करिए.’
गहलोत ने कहा कि मैंने सुना है कि पीएम राज्य के सांसदों को बुला रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि वो हंगामा करें, कानून तोड़ें और लोगों को भड़काएं जैसा कि बीजेपी के सांसद किरोड़ी मीणा कर रहे हैं.
राजस्थान भाजपा के लिए एक चिंता का विषय रहा है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नए नेताओं को बढ़ावा देने के केंद्रीय नेतृत्व के प्रयासों को सिरे नहीं चढ़ने दे रही हैं. नड्डा का संदेश है कि 2023 के राज्य चुनावों में ‘ब्रांड मोदी’ पर भरोसा किया जाए.
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली के अनुसार, यह देखना सुखद है कि सोनिया गांधी ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने के लिए किशोर को साथ लेने की पहल की है.
संत ने ये आरोप उस दिन लगाए जब सीआईडी के अधिकारी कलबुर्गी में भाजपा महिला विंग की पूर्व जिलाध्यक्ष की संपत्ति पर पुलिस रीक्रूटमेंट घोटाले के मामले में छापे मार रही थी.
भाजपा आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर समारोह के आयोजन के साथ जम्मू में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांबा जाएंगे.
जोखिम खत्म नहीं हुआ है. इसका रूप बदल गया है—यह नॉन-परफॉर्मिंग लोन की वजह से बैलेंस शीट पर दबाव से हटकर तेजी से बढ़ते डिजिटल सिस्टम को संभालने की ऑपरेशनल चुनौतियों में बदल गया है.