मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पेशकश के कुछ घंटों बाद महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे बुधवार रात दक्षिण मुंबई के अपने आधिकारिक आवास से उपनगरीय बांद्रा स्थित पारिवारिक आवास 'मातोश्री' चले गए हैं.
ठाकरे ने कहा, 'अगर कोई विधायक चाहता है कि मैं मुख्यमंत्री नहीं रहूं, तो मैं अपना सारा सामान वर्षा बंगले (सीएम का आधिकारिक आवास) से मातोश्री ले जाने के लिए तैयार हूं.'
महाराष्ट्र में अभी जब एकनाथ शिंदे ने एमवीए सरकार को हिलाकर रखा है, भाजपा 2019 में राज्य में सियासी उठापटक का ‘जोखिम’ लेने और राजस्थान में सचिन पायलट की ‘2020 की असफल बगावत’ के नतीजों से सबक लेते हुए जल्दबाजी में कोई कदम उठाने के मूड में नहीं है.
ईडी ने 'नेशनल हेराल्ड' अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.
शिवसेना नेता संजय राउत ने भी मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी के 'सपने' को पूरा नहीं होने देगी. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई है.
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कमलनाथ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. कमलनाथ देर रात मुंबई पहुंचे और आज वह विधायकों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक करेंगे.
18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे यशवंत सिन्हा को सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाया है.
अगर सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा देश को बेहतर बनाने में खर्च करना चाहती है, तो ज्यादा अदालतें बनाए, टूटती हुई नौकरशाही को सुधारे, लेकिन, ज़ाहिर है, नेता सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे.