कार्तिकेय सिंह इस साल अप्रैल में पटना से राजद के टिकट पर एमएलसी चुने गए थे. सीएम नीतीश कुमार ने इन सब आरोपों को लेकर कहा है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.
बिहार में जदयू-राजद सरकार की कैबिनेट में कुल 33 मंत्री हैं, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हैं. इनमें राजद के 17, जदयू के 12 मंत्री हैं.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ट्वीट कर कहा कि किसान दुनिया का गौरव हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगे बढ़ते हुए एक-दूसरे का अभिवादन नए नारे के साथ करना चाहिए.
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे को लेकर लगातार विपक्षी दलों पर हमला किया है, मगर भाजपा भी नियमित रूप से अन्य दलों के ऐसे नेताओं को शामिल करती आ रही है और उन्हें पार्टी और सरकार में अहम पद भी दिए हैं.
आमंत्रित लोगों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं जिनके सोमवार रात यहां पहुंचने की उम्मीद थी हालांकि पार्टी सूत्रों का दावा है कि वह मंगलवार की सुबह की विमान से यहां पहुंचेंगे.
आदिवासी मतदाताओं को लुभाने की भाजपा की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण के दौरान आजादी के आंदोलनों में हिस्सा लेने वाले कई आदिवासी नेताओं की भूमिका की सराहना की.