शाह ने जूनियर एनटीआर से मुलाकात की, तो वहीं नड्डा पिछले महीने अभिनेता नितिन से मिले थे. भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि अभी ऐसी और बैठकें होने वाली हैं. हालांकि टीआरएस नेताओं ने 'ब्रह्मास्त्र' इवेंट के रद्द होने के पीछे ‘राजनीतिक बदले' की कार्रवाई से इनकार किया है.
कलप्पा ने 25 साल बाद मई में कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया था. वह कर्नाटक में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे और वह 6,497 टीवी डिबेट में शामिल होने का दावा करते हैं.
उन्होंने कहा कि गुजरात में 3,000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे - लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे. दूध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर की सब्सिडी देंगे - गैस सिलेंडर ₹500 में देंगे.
यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष का दावा है कि मान्यता प्राप्त मदरसों में से कुछ तो ऐसे हैं जिनका पहले कभी कोई अस्तित्व नहीं था. लेकिन एक कार्यकर्ता का मानना है कि इस तरह के सर्वे भ्रष्टाचार को बढ़ा सकते हैं.
इस बार भाजपा की नजर बीएमसी की उस कुर्सी पर है, जिस पर इस साल मार्च में आम सभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक प्रशासक द्वारा कार्यभार संभाले जाने से पहले लगभग 25 साल तक शिवसेना का नियंत्रण रहा था.
दलबदल ने मणिपुर विधानसभा में जद (यू) के प्रतिनिधित्व को कम कर दिया है. भाजपा दलबदलुओं के लिए सबसे अधिक डिमांड में रहने वाली पार्टी बन चुकी है और यह घटनाक्रम उसका एक और प्रमाण है.
एक चीज़ जो ट्रांस की खूबसूरती को ज़िंदा रखती है, वह है उनका समुदाय और अपनापन. लेकिन कानून बनाने वालों की नजर में, यह अपनापन ‘धोखा’, ‘लुभाना’ और ‘गलत असर डालना’ बन जाता है.