गुजरात से करोड़ों रुपये का वेदांता-फॉक्सकॉन सौदा हारने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि नानार परियोजना इससे भी एक बड़ा नुकसान था. अब ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना की ओर भी उंगलियां उठने लगी हैं क्योंकि वह इस रिफाइनरी का विरोध कर रही थी.
राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इसे ‘भारत तोड़ो यात्रा’ बताया. उन्होंने इसे ‘बेदम’ यात्रा बताया.
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा शनिवार को एक जनसभा में कहा था कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं और वह चोरों के सरदार हैं. उधर, भाजपा ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है—सरकार की डोर लालू के हाथों में है.
महाराष्ट्र कई सालों से 22 अरब डॉलर का प्लांट पाने के प्रयास कर रहा था लेकिन वेदांत-फॉक्सकॉन ने मंगलवार को गुजरात के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर लिए.
हालांकि अजीत पवार ने साफ कर दिया कि राकांपा के दो दिवसीय सम्मेलन से उनका 'वाकआउट' वास्तव में 'बाथरूम ब्रेक' के लिए था. लेकिन पार्टी के भीतर उठी दरार की अटकलों को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है.
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ दो साल के अंदर आम चुनावों से कुछ महीने पहले कांग्रेस से दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के बाहर होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा था.
भाजपा ने केजरीवाल की पार्टी पर हमला शुरू कर दिया है, अनुमान है कि दिल्ली निकाय चुनाव, गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही होंगे. 'आप का असली चेहरा' दिखाने के लिए वीडियो सर्कुलेट किये जा रहे हैं.
महाराष्ट्र 7 साल से ज्यादा समय से इस निवेश को राज्य में लाने का प्रयास कर रहा था और बातचीत निर्णायक चरण में थी. यह डील गुजरात को ऐसे समय में मिली है जब राज्य विधानसभा चुनाव के करीब है.
बंगाल सचिवालय तक विरोध मार्च के लिए विशेष ट्रेन से लाए गए बीजेपी के समर्थक उस समय हिंसक हो गए जब उन्होंने राज्य सचिवालय तक जाने वाली सड़कों पर दंगा रोधी पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक देखे.
एक चीज़ जो ट्रांस की खूबसूरती को ज़िंदा रखती है, वह है उनका समुदाय और अपनापन. लेकिन कानून बनाने वालों की नजर में, यह अपनापन ‘धोखा’, ‘लुभाना’ और ‘गलत असर डालना’ बन जाता है.