पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को राज्य विधानसभा का सत्र आयोजित करने को लेकर राजभवन और आप सरकार के बीच कई दिनों तक चली खींचतान के बाद 27 सितंबर को सदन बुलाने की मंजूरी दी थी.
गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारी अब केंद्रीय सिविल सेवा नियमों के तहत काम करेंगे. इस पर पंजाब की आप सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है.
आप ने आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर 1,400 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल थे.
मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार और शरद यादव ने कभी कांग्रेस विरोधी के तौर पर अपना एक अलग ही राजनीतिक मुकाम हासिल किया था लेकिन अब वे उसी पार्टी के साथ विपक्षी खेमे में खड़े हैं जिसका कभी विरोध करते रहे थे.
कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी.
कई मराठी कलाकार इस पांच दिवसीय समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे. ठाकरे की सेना ने इसे मराठी वोटर आधार वापस पाने की कोशिश बताया, तो वहीं बीजेपी ने कहा ' हर चीज राजनीति के लिए नहीं होती है.'
इस एल्बम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के लिखे और कंपोज किए आठ गीत शामिल हैं, जिसमें उनका राज्य में मंत्री इंद्रनील सेन के अलावा गायिका और टीएमसी विधायक अदिति मुंशी के साथ गाया एक गाना भी है.
बीजेपी ने सांसदों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि टिकट न मिलने या किसी अन्य शिकायत पर 'कोई भी पार्टी न छोड़े' और गतिविधियों में पार्टी कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो.
राज्य में भाजपा सरकार ने टिकटों पर जीएसटी को सही ठहराते हुए कहा था कि ऐसा 2017 से चला आ रहा है. जहां कुछ आयोजक टैक्स को दर्शकों से वसूल रहे हैं वहीं कुछ अन्य इसे बचाने के लिए तरीके खोजने में लगे हैं.
सोनिया गांधी ने माकन और खड़गे को, जिन्हें विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, एक लिखित रिपोर्ट देने के लिए कहा, जो उन्हें आज रात या कल सौंपी जाएगी.
एक चीज़ जो ट्रांस की खूबसूरती को ज़िंदा रखती है, वह है उनका समुदाय और अपनापन. लेकिन कानून बनाने वालों की नजर में, यह अपनापन ‘धोखा’, ‘लुभाना’ और ‘गलत असर डालना’ बन जाता है.
तिरुवन्नमलई, 30 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक)- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...