तेजस्वी यादव ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि जहरीली शराब से मौत के मामले में मध्य प्रदेश और कर्नाटक शीर्ष पर हैं जबकि शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के हालात बिहार से बदतर हैं.
शिवसेना (यूबीटी) द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम और पार्टी की 'महाप्रबोधन यात्रा' के दौरान अपने जन जुड़ाव के साथ, पार्टी की उपनेता को शिवसेना के पारंपरिक जुझारूपन को वापस लाने वाली शख्स के रूप में देखा जाता है.
दिल्ली में पीआरएस लेजिस्लेटिव के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए, भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि, यह जनता ही हैं जिसे इस तरह की खैरात की कीमत चुकानी पढ़ती है.
कानूनगोलू ने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काम करने वाले एक पोलस्टर के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. वह कांग्रेस के रणनीतिकार हैं और उनकी तुलना अक्सर प्रशांत किशोर से की जाती है, जिनके साथ उन्होंने पहले काम किया था.
संसदीय दल की बैठक में पीएम ने गुजरात की चुनावी सफलता के लिए राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल की सराहना की. मोदी ने अपने गृह राज्य की प्रगति को रेखांकित करने के लिए वाम मोर्चे के शासन वाले पश्चिम बंगाल का हवाला भी दिया.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव उस दो दिवसीय यज्ञ के लिए दिल्ली में हैं, जिसका समापन उनकी नई पार्टी, भारत राष्ट्र समिति, के कार्यालय के आधिकारिक रूप से उद्घाटन के साथ होगा.
मोदी सरकार ने रक्षा खर्च घटाने के उद्देश्य के साथ जून में अग्निपथ योजना शुरू की थी. लोकनीति, सीएसडीएस-द हिंदू की तरफ से किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि हिमाचल में हर दो में से एक मतदाता इसके खिलाफ था.
आज निरंतर बदलती विश्व व्यवस्था भारत के लिए एक मौका उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ उठाने के लिए उसे खुद को अनुशासित रखना होगा ताकि पाकिस्तान जब अपने लिए मौका देख रहा है तब हम हड़बड़ी में कोई प्रतिक्रिया न कर बैठें.