यादव ने मौर्य के इस बयान पर कहा, 'समाजवादी पार्टी किसी के लिए खतरा नहीं. उन्हें परेशानी यह है कि जब से स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे साथ हैं, जबसे अवधेश प्रसाद जी सक्रिय हो गए हैं, जब हमारी पार्टी बहुत मजबूती से जमीन पर काम करने लगी है तो वह कुर्सी के लिए घबराने लगे हैं.
टीपू सुल्तान का जीवन चुनावी राज्य कर्नाटक में एक चर्चित विषय है और अब उनकी मृत्यु पर लगातार बहस की जा रही है. बीजेपी ने तर्क दिया है कि दो वोक्कालिगा योद्धाओं ने उन्हें मार डाला, लेकिन ये कदम उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है.
राहुल का पक्ष लेते हुए और बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विरोधी दलों एवं नेताओं पर मुकदमे करके उन्हें फंसाने की साजिश कर रही हैं.
भाजपा ने लोकसभा सांसद सीपी जोशी, एमएलसी सम्राट चौधरी को राजस्थान और बिहार राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. इसके साथ ही वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली और मनमोहन सामल को ओडीशा की जिम्मेदारी सौंपी गई.
पिछले माह ही यूपी की भाजपा सरकार ने आगरा के किले में शिवाजी की 393वीं जयंती मनाई, यह कार्यक्रम मुगल बादशाह औरंगजेब की तरफ से मराठा राजा को शहर में नजरबंद रखे जाने की याद में आयोजित किया गया था.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने धर्मान्तरण पर रोक के लिए कानून, नकल विरोधी कानून, प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ प्रदेश में कई नए कानून भी लागू किए है.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस की ‘हम अडाणी के हैं कौन’ श्रृंखला के तहत 100वां सवाल करते हुए दावा किया कि उच्चतम न्यायालय की समिति आखिरकार ‘क्लीन चिट समिति’ साबित होगी.
महाराष्ट्र में बुधवार को गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है और भाजपा ने घोषणा की है कि इसमें मुंबई में एक लाख पार्टी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे. इसमें चीनी के क्रिस्टल, नीम के पत्ते, आम के पत्ते और लाल फूलों की माला, एक लंबे बांस के खंभे पर लटकाए जाते हैं और घरों के ऊपर ध्वज फहराया जाता है.
चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ की 91 में से 29 सीटें आदिवासी बहुल इलाकों से हैं और 2018 के चुनावों में बीजेपी इनमें से 26 पर हार गई थी. सीएम भूपेश बघेल का 'हिंदू समर्थक' रुख बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है.