महिला आरक्षण विधेयक बिल को लेकर धरने पर बैठीं कविता ने कहा कि यह राष्ट्र के विकास में मदद करेगा. उन्होंने केंद्र सरकार से इसे संसद में पेश करने का अनुरोध किया.
राज्य सभा सांसद और जाने-माने वकील ने अपने नए मंच के बारे में दिप्रिंट से बात की, जिसके माध्यम से वकील और नागरिक सामूहिक रूप से सामुदायिक स्तर पर केंद्र सरकार के 'अन्याय' का सामना कर सकते हैं.
भाजपा ने 2024 के चुनावों से पहले मुसलमानों को लुभाने की रणनीति तैयार की है. इसके तहत भारतीयों के एक ही डीएनए पर जोर देते हुए ‘स्नेह सम्मेलन’ भी आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत अगले महीने यूपी के मुजफ्फरनगर से होगी.
2018 में कर्नाटक की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लिंगायतों को अलग धर्म का दर्जा दिया गया था, लेकिन इस फैसले को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया था.
शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के राज निवास स्थित सभागार में हुआ और दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ दिलाई.
महाराष्ट्र में पार्टी प्रमुख का पद संभालने के बाद से ही पाटिल ने अपने लिए एक मजबूत अनुयायी वर्ग तैयार किया है. विश्लेषकों का कहना है कि उनके और अजीत पवार के बीच प्रतिस्पर्धा तो जरूर है, मगर यह कभी भी खुले संघर्ष के रूप में सामने नहीं आया है.
पुलिस ने ममता के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणियों’ के लिए कांग्रेस प्रवक्ता को गिरफ्तार भी किया, जिन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी की 2012 की किताब का हवाला देते हुए कहा था कि यह बंगाल के लोगों को दिखाएगी कि ‘वह कितना नीचे गिर सकती हैं.’
8 भाजपा शासित राज्यों में मंत्रिमंडलों का अध्ययन करने से पता चलता है कि मंत्रीमंडल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलितों और ओबीसी का प्रतिनिधित्व सांकेतिक है, जहां बीजेपी सत्ता में भागीदार है. पोर्टफोलियो में वे महत्वपूर्ण स्थान नहीं रखते हैं.
क्या किसी ने सच में यह जांचा कि चर्च जाने के बावजूद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ बनाए रखे थे या नहीं? यह पता नहीं है, क्योंकि इसके लिए किसी व्यक्ति की निजी ज़िंदगी में और गहरी जांच करनी पड़ती, और कोई भी राज्य इतने लोगों की निजी ज़िंदगी में इतना अंदर तक नहीं जा सकता.